फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में फिर सड़क पर मिली दवाइयां, जलाकर राख करने के प्रयास कर आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
शहर में एक बार फिर से सड़क पर दवाइयां मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। दो दिन पहले भी राजीव कॉलोनी के खुले प्लाट में एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिली थी और शनिवार को शहर के बीचोंबीच स्थित भीवांबस्ती स्थित गोली कोठी के पास फिर से दवाइयां मिली हैं। मामले की सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को की गई, जिसके बाद सीएमओ डॉ. मुनीश बंसल के नेतृत्व में एक टीम ने मौके पर पहुंचकर दवाइयों की जांच की। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अभी ये खुलासा नहीं कर रहे कि ये दवाइयां भी एक्सपायरी डेट की हैं या इस्तेमाल की जा सकती थी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मिली दवाइयों में कुछ पत्ते जले हुए थे जैसे उनको जलाने के लिए ही यहां रखा गया था लेकिन बाद में बारिश आदि के कारण शायद दवाइयों के पते जले नहीं और लोगों की निगाह में आ गए।
गौरतलब है कि बीते दिनों राजीव कॉलोनी में भी एक खाली प्लाट में काफी दवाइयां बरामद हुई थी, जिसमें बीपी, सांस की दवा के इंजेक्शन व कैप्सूल बरामद हुए थे। यह दवाइयां दवा कंपनी द्वारा एमआर को दिए गए सैंपल थे, जिनकी एक्सपायरी डेट निकल गई थी। यह दवा यदि किसी बच्चे के हाथ लग जाती तो खतरनाक साबित हो सकती थी। वहीं पिछले साल सिरसा रोड पर भी ऐसे ही दवाइयां मिली थी। विभाग द्वारा दवाइयां इस प्रकार खुले में फेेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई न किए जाने पर अकसर ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो गैर कानूनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. गिरीश ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि दवाइयों को जलाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में ड्रग इंस्पेक्टर को सूचित कर दिया गया है। उनके आने पर वो ही इस मामले को देखेंगी।

शहर में फिर सड़क पर मिली दवाइयां, जलाने का किया है प्रयास
दो दिन पहले राजीव कॉलोनी से मिली थी दवाइयां, स्वास्थ्य विभाग करेगा जांच

24एफटीबीपी24 : फतेहाबाद में गोल कोठी के पास खुले में पड़ी दवाइयां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें