फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग-अलग हादसों में युवा लैब टेक्निशियन की मौत, एक ही परिवार के चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव दरियापुर से करनौली रोड पर कार की चपेट में आने से 22 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान गांव करनौली निवासी अभिलाष के रूप में हुई है। मृतक शहर के एक निजी अस्पताल में लैब टेक्निशियन के रूप में कार्यरत था।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात अभिलाष अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव करनौली जा रहा था तो अचानक एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही अभिलाष बाइक से नीचे गिरा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया गया है कि कार चालक मौके से फरार हो गया लेकिन कुछ राहगीरों ने कार का नंबर नोट कर लिया। राहगीरों ने घायल अभिलाष को गंभीरावस्था में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अभिलाष की मौत के चलते बुधवार को सरकारी अस्पताल के स्टाफ में भी शोक की लहर थी। दरअसल अभिलाष ने कुछ समय के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भी लैब टेक्निशियन की ट्रेनिंग की है। बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर सदर पुलिस ने इस मामले में मृतक के चाचा की शिकायत पर सिरसा निवासी निहाल सिंह के खिलाफ भादंसं की धारा 279, 304-ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
वहीं एक अन्य घटना में मंगलवार रात ही गांव अयाल्की के पास बैलगाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बैलगाड़ी पर सवार 4 लोग घायल हो गए। घायलों में राजेश, उसकी पत्नी संतोष, बेटी पूजा व बेटा संजय शामिल हैं। आसपास के लोगों ने चारों को उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां से चारों घायलों को अग्रोहा रैफर किया गया है। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें