अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
बीती देर रात्रि को वध के लिए ले जाए जा रहे 190 मवेशियों से ठुंस-ठुंसकर भरे दो बड़े वाहनों सहित 6 तस्करों को भूना पुलिस की टीम ने दबिश देकर काबू कर लिया। वहीं मामले में संलिप्त 6 लोगों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी रमेश कुमार किरमारा को सूचना मिली कि सिरसा से वाया भूना होकर यूपी की तरफ 2 कैंटरों में भेड़ बकरियों को ठुंस-ठुंसकर भरा हुआ है, जिन्हें पशुओं के साथ प्रताड़ित करते हुए वध के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही एएसआई भूप सिंह के नेतृत्व में टीम ने बाबा राणाधीर वाल्मीकि चौक पर नाकाबंदी की गई और आने जाने वालों की जांच की गई। रात्रि 10 बजे के करीब कैंटर के चालकों ने पुलिस टीम को देखकर वाहनों को भगाने का प्रयास किया। संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने उनका पीछा करते हुए रुकवाया और दोनों वाहनों की तलाशी ली गई। पुलिस टीम को उक्त कैंटरों में 190 भेड़ बकरियां बरामद हुई, जिन्हें वाहनों में बुरी तरह से लादा गया था। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज दिया गया। पकड़े गए आरोपियाें में राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव टिब्बी निवासी मित्रसेन व फोटू राम तथा इसी जिले के गंाव मिरजा वाली मेर निवासी ठाकुर राम व जीता राम और हरियाणा के जिला सिरसा के गांव पन्नी वाला मोटा निवासी राजा राम व प्रकाश कुमार शामिल हैं।