फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाली में पुरानी रंजिश के चलते विवाद, 3 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
गांव लाली में पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद में 3 लोग घायल हो गए। घायलों को रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायलों में बलजिंद्र कौर के अलावा उसका बेटा कुलविंद्र सिंह व अन्य रिश्तेदार जग्गा राम शामिल हैं। उपचाराधीन कुलविंद्र ने गांव के ही पद्दो, सन्नी व फूलो के अलावा 15-20 अन्य युवकों पर पहले दुकान पर और बाद में घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया। कुलविंद्र ने बताया कि वह गांव में हेयर ड्रेसर की दुकान करता है और उक्त तीनों नामित युवकों का 3 दिन पहले ही बिना कारण ही उसके साथ विवाद हो गया था। इसको लेकर वह रंजिश रख रहे थे।
आरोप लगाया कि आज सुबह तीनों युवक पहले उसकी दुकान पर आ गए और तोड़फोड़ कर उसके साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि जब इस मारपीट में उसके रिश्तेदार जग्गा राम ने बीच-बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। घायलों ने ये भी आरोप लगाया कि कुछ समय पश्चात तीनों युवक दर्जनों युवकों को लेकर उनके घर में घुस आए और उनके अलावा उनके घर में बैठी महिलाओं पर भी हमला बोल दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारिवारिक झगड़े में एक घायल
एक अन्य मामले मं गांव नीमड़ी में हुए पारिवारिक झगड़े के तहत एक वृद्ध गुरबचन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने अपने बेटे के सालों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से उसके बेटे व पुत्रवधू का आपस में विवाद था और इस विवाद के चलते उसकी पुत्रवधू ने अपने मायके से भाइयों व अन्य को बुला लिया। आरोप लगाया कि इस दौरान उक्त युवकों ने पहले उसके बेटे के साथ मारपीट की और जब उसने बीच-बचाव किया तो उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें