फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार बेचने में धोखाधड़ी पर सोनीपत की दंपति के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
पुलिस ने अदालत के आदेश व वार्ड नंबर 16 निवासी सतपाल की शिकायत पर ग्राम पुगथला जिला सोनीपत निवासी एक दंपति पर फर्जी तरीके से कार बेचने के आरोप में धोखाधड़ी व षड्यंत्र रचने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अदालत में दायर याचिका में वार्ड नंबर 16 निवासी सत्यपाल पुत्र ज्ञानचंद ने बताया था कि उसने एक कार खरीदनी थी, जिस पर सोनीपत के गांव पुगथला निवासी सुनील कुमारी व उसके पति वीरेंद्र कुमार ने उसे बताया कि वह एक कार बेचना चाहते हैं और कुछ समय पहले उनका सौदा तय हो गया।
विज्ञापन

ज्ञानचंद ने बताया कि उसने सुनील कुमारी व विरेंद्र कुमार को 75000 रुपये नकद व 60000 हजार रुपये का चेक सौंप दिया और कार भी अपने कब्जे में कर ली। सतपाल ने आरोप लगाए कि हालांकि अभी तक दस्तावेज उसके नाम नहीं हुए थे, लेकिन पिछले दिनों 27 मार्च को अचानक उसके पास फाइनेंस कंपनी के कुछ कारिंदे आए और कहा कि इस कार पर सुनील कुमार इत्यादि ने फाइनेंस करवाया हुआ था और किस्त न भरने के कारण उन्होंने कार को अपने कब्जे में ले लिया। उसने आरोपी दंपति पर अदालत में याचिका दायर की जिसके बाद सुनवाई करते हुए अदालत ने सतपाल की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


कार बेचने में धोखाधड़ी पर सोनीपत की दंपति पर केस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें