फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात युवकों पर युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
थाना शहर महिला पुलिस ने एक लड़की की शिकायत पर पांच अज्ञात युवकों पर रेलवे रोड पर उसके साथ छेड़छाड़ करने, पिता के साथ मारपीट करने, जैन भवन के दरवाजे को तोड़ने का केस किया है। शिकायत में लड़की ने बताया कि देर सोमवार की देर शाम जब वह रेलवे रोड स्थित तेरापंथ जैन भवन के समीप किसी काम से गई हुई थी, तो दो बाइकों पर पांच अज्ञात युवक उसका पीछा करते हुए उसके पास आए और छेड़छाड़ करने लगे और उसके साथ हाथापाई भी की। उसने बताया कि किसी तरह उपरोक्त लोगों से अपने आप भागकर बचाया और अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। बाद में परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांच युवकों पर युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने का केस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें