फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट मार्केट के बाहर दिनदहाड़े कापों से हमला, दो घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। कबीर बस्ती और वाल्मीकि चौक में रहने वाले दो समुदायों की आपसी रंजिश अब इन कॉलोनियों से बाहर निकलकर शहर के बाकी हिस्सों में भी पहुंचने लगी है। इस रंजिश में ताजा घटना नेशनल हाईवे स्थित स्थानीय मीट मार्केट के बाहर हुई है। यहां पर शुक्रवार दोपहर कुछ युवकों ने गुरुनानकपुरा फतेहाबाद निवासी विजय नारा नाम के युवक पर कापों व चाकुओं से हमला कर दिया। युवक पर पहले मीट मार्केट के पास हमला किया गया। उसके बाद चार मरला कॉलोनी में हमला किया गया। युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में लाया गया। यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गुरुनानकपुरा निवासी विजय नारा पुत्र सुलखन सिंह मजहबी सिंह के साथी पर भी मोटरसाइकिल सवार युवकों ने चाकुओं से हमला किया। उसे फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में दाखिला करवाया गया है। अस्पताल में उपचाराधीन विजय नारा ने बताया कि उसके दो दोस्तों सूरज व मुन्ना को कुछ युवक पपीहा पार्क के सामने से उठा कर ले गए। जब वह सूरज व मुन्ना को छुड़वाने के लिए गया तो मीट मार्केट के पास मोटरसाइकिलों पर आए 15 से 20 युवकों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला किया। विजय नारा ने बताया कि वह जान बचाने के लिए चार मरला कॉलोनी में पहुंचा तो यहां पर भी हमलावर युवक पीछे आ गए और युवकों ने चाकुओं से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। विजय नारा ने आरोप लगाया कि रविवार को चुनाव के दिन गाड़ी पर गोली चलाई गई थी और पथराव हुआ था। विजय नारा ने चार युवकों के नाम लेकर उनपर चाकुओं व कापे से हमला व फायर करने का आरोप लगाया है। वहीं सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन ठाकर बस्ती निवासी अमित का कहना है सीनियर मॉडल स्कूल से आ रहा था तो मोटरसाइकिलों पर आए युवक उसे उठाकर गुरुनानक पुरा मोहल्ला में ले गए और मारपीट की। इसके बाद उसे मॉडल टाउन में छोड़कर फरार हो गए। जीटी रोड पर मीट मार्केट के पास जहां विजय नारा पर हमला किया वहां पर जमीन पर दो बड़े कापे पड़े पाए गए। भारी संख्या लोगों की भीड़ जमा हो गई व शहर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस बारे में बात करने पर सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने कहा कि हमलावर व घायल युवकों के बीच पुरानी रंजिश है। पुरानी रंजिश के चलते ही शुक्रवार को हुए झगड़े में घायल युवक विजय नारा को फतेहाबाद से अग्रोहा रेफर किया गया। शहर पुलिस की एक टीम अग्रोहा जाकर उसके बयान लेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें