फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताऊ की हत्या करने वाला नाबालिग भतीजा व उसका पिता गिरफ्तार, मर्डर की सीसीटीवी फुटेज भी आई सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
ताऊ की हत्या करने वाला नाबालिग भतीजा और उसका पिता गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। गांव कन्हड़ी में मंगलवार को अपने ताऊ की पांच गोलियां मारकर हत्या करने वाले नाबालिग भतीजे व उसके पिता रामकुमार आखिरकार टोहाना शहर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को टोहाना के दमकौरा रोड स्थित पुरानी तहसील के पास से काबू किया है। पिछले दो दिन से टोहाना पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्तौल भी बरामद कर ली है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग भतीजे को फतेहाबाद की जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहां से उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है जबकि उसके पिता को शनिवार को कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड मांगा जाएगा। रिमांड के दौरान पुलिस ये जानना चाहेगी कि आखिरकार उसके बेटे के पास वो अवैध पिस्तौल कहां से आया। उधर इस मामले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें आरोपी नाबालिग भतीजा अपने ताऊ की पीठ पर एक के बाद एक गोलियां मारता साफ तौर पर दिख रहा है।
ये दिखा सीसीटीवी फुटेज में
गांव कन्हड़ी में घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी में कैद एक मिनट 12 सेकेंड की फुटेज में साफ तौर पर दिख रहा है कि मृतक राजकुमार कहीं से आ रहा है और उसके सामने आरोपी नाबालिग भतीजा हाथ बांधे खड़ा है। इस दौरान दोनों जब एक दूसरे के करीब आते हैं तो ताऊ और भतीजे के बीच निकलते हुए कोई बात होती है और ताऊ आगे बढ़ जाता है। इसी दौरान नाबालिग भतीजा अपने हाथ में छिपाई पिस्तौल बाहर निकालता है और अपने ताऊ की पीठ पर गोली दाग देता है। गोली लगते ही ताऊ राजकुमार नीचे गिर जाता है और उसके गिरते ही आरोपी नाबालिग भतीजा एकाएक उसके करीब आकर उसे और गोलियां मार देता है। इस बीच गोली चलने की आवाज सुनकर नाबालिग आरोपी का पिता बाहर आता है और अपने भाई को जमीन पर गिरा देखकर अपने बेटे को धक्का देता है और पिस्तौल नीचे गिर जाती है। इसके बाद रामकुमार अपने आरोपी बेटे को एक के बाद एक कई थप्पड़ रसीद करता है और लोग आसपास जुटने शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन

दिवाली पर पटाखे चलाने के लेकर हुई थी कहासुनी
पुलिस को दिए बयान में मृतक राजकुमार की पत्नी राजबाला ने बताया था कि लगभग एक वर्ष पूर्व उनकी उसके देवर रामकुमार से मुर्गी फार्म को लेकर कहा सुनी हुई थी तथा उसके बाद फार्म का बंटवारा हो गया था। राजबाला ने कहा था कि इसके बाद दिवाली पर उसका भतीजा साहिल पटाखे बजा रहा था जिससे उनकी भैंस बिदक कर दूध नहीं दे रही थी। जिसके बाद उसके पति की रामकुमार से कहासुनी हुई थी। राजबाला ने कहा कि सुबह लगभग साढे़ दस बजे राजकुमार घर पर था तथा बच्चे स्कूल में गए हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में नाबालिग को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया। आरोपी रामकुमार को भी काबू कर लिया है जिसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। घटना का कारण घरेलू कलह सामने आया है तथा हत्या में प्रयोग पिस्तौल भी बरामद कर ली है। जिस पिस्तौल से घटना को अंजाम दिया गया वो गैर कानूनी है, वो आरोपी के पास कहां से आई, इस बारे में पूछताछ के लिए उसके पिता रामकुमार को रिमांड पर लिया जाएगा।
- अरुणा सिंह, एसएचओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें