फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया में बंटी और बबली की तर्ज पर युवक व युवती ने की लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया(फतेहाबाद)।
रतिया में एक युवक व युवती ने कई लोगों को सब्जबाग दिखाकर उनसे लाखों रुपये ठग लिए। दोनों के ठगी का तरीका बिल्कुल वैसा था जैसा कि रानी मुखर्जी व अभिषेक बच्चन की फिल्म 'बंटी और बबली' में। इस जोड़ी ने एक महिला को गेम खिलाने के नाम पर सोने व नकदी देने का झांसा दिया और उससे 1 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए। कइयों को नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगा। रतिया पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवती तनु व युवक भानू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में संगीता रानी निवासी नहारका मोहल्ला रतिया ने बताया कि उसकी घर के पास ही परचून की दुकान है। मोहल्ले में ही उपरोक्त युवती नीतू व युवक भानू किराए के मकान में रहते थे तथा उससे अक्सर सामान खरीदते थे। एक दिन दोनों युवकों ने उसे बताया कि हम एक ऐसी गेम खिलाते हैं, जिसे जीतने वाले को पैसा व सोना गिफ्ट में दिया जाता है। जब उसने गेम के बारे में पूछा तो उक्त जोड़े ने कहा कि यह बात वह बाद में बताएंगे। इससे पहले एक स्कीम और उनके पास है। जिसमें उसे 10 हजार रुपये जमा करवाने हैं और एक सप्ताह बाद उसे वापस 12 हजार रुपये मिल जाएंगे और सोने का गिफ्ट भी मिलेगा।
विज्ञापन

दोनों की बातों में आकर उसने उक्त लोगों को 40 हजार रुपये दे दिए। उक्त लोगों ने बताया कि उसको 20 हजार रुपये पर 30 हजार तथा 10-10 हजार रुपये पर 12-12 हजार रुपये मिलेंगे। यह लोग उससे इतना घुल मिल गए कि उक्त लोगों ने उससे 30 हजार रुपये की सोने की ज्वेलरी ले ली तथा रतिया की एक फर्नीचर की दुकान से उसके नाम पर 60 हजार रुपये का फर्नीचर का सामान भी उठा लिया।
विज्ञापन

इसी प्रकार उक्त लोगों ने कैश व अन्य सामान और लोगों से भी लिया। यही नहीं उक्त लोगों ने शहर की सीमा रानी, मोनिका, नीरू रानी, सरोज आदि को आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर लगवाने के नाम पर भी ठग लिया है। अब यह लोग गायब हो गए हैं और इनका कोई अता पता नहीं है। यही नहीं यह लोग अपने आप को दिल्ली निवासी बताते थे, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि यह लोग वहां के नहीं लगते हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें