फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर निकाल लिए साढ़े 19 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
रेलवे रोड स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए आए एक व्यक्ति से एटीएम कार्ड बदलकर हजारों रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी व चोरी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव रामपुरा तहसील मुनक निवासी साधा सिंह सूबेदार ने बताया कि उसके पास स्टेट बैंक का एटीएम कार्ड है।
विज्ञापन

उसने बताया कि 20 अप्रैल को वह रेलवे रोड पर एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने गया था। उसने बताया कि उसने एटीएम से चार हजार रुपये निकाल लिए। इसी दौरान वहां खड़े एक लड़के ने धोखाधड़ी से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया और उसे दूसरा एटीएम कार्ड दे दिया। वह एटीएम कार्ड लेकर वापिस आ गया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसके खाते से 19500 रुपये निकाल लिए गए। खाते से रुपयेे निकलने के बाद जब वह बैंक में गया तो उसे पता चला कि जो एटीएम कार्ड उसके पास है वह किसी अनूप कटारिया के नाम पर है, लेकिन उसके बाद उस व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लगा तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें