फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल के किशोर ने बिजली के टावर पर चढ़ 10 घंटे तक किया प्रशासन की नाक में दम

Wed, 15 Jun 2016 12:34 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
टॉवर पर चढ़े 16 साल के किशारे को रात डेढ़ बजे नीचे उतार लिया गया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

गांव अहरवां में बिजली के टॉवर पर चढ़े 16 साल के किशारे को रात डेढ़ बजे नीचे उतार लिया गया। नीचे उतारने के लिए सदर थाना प्रभारी, पुलिस कर्मी और बिजली कर्मी टॉवर पर चढ़े और नीचे लेकर आए।  इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। इससे पहले देर रात तक प्रशासनिक अमला नीचे उतारने की कोशिश में जुटा रहा। नीचे उतारने ही किशोर को सिविल अस्पताल फतेहाबाद में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरी जांच की गई। टॉवर पर चढ़ने के पीछे दिमागी बीमारी बताई जा रही है। किशोर को पुलिस बाल संरक्षण अधिकारी के पास पेश किया। जहां से उसे हिसार आब्जर्वर रूम में भेज दिया, लेकिन वहां पर लेने से मना कर दिया गया। टॉवर पर चढ़े किशोर की पहचान संधली मानसा पंजाब बताई गई है जो कि बचपन से ही अपनी नानी के पास चामल सिरसा में रह रहा था।
       

सोमवार शाम को चार बजे किशोर युवक टॉवर पर चढ़ गया। खेतों में काम कर रहे लोगों ने उतारने की कोशिश की, लेकिन वह टॉवर के ऊपर नाचने लग गया। इससे घबराए लोगों ने पुलिस और बिजली कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद लाइन की सप्लाई बंद करवाई गई। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह टीम के साथ पहुंचे। रात 9 बजे तक टॉवर पर चढ़े किशोर युवक को उतारने का प्रयास चलता रहा, लेकिन वह नहीं उतरा बल्कि ऊपर ही तारों पर झूलता रहा। पांच घंटे बाद एंबुलेंस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके बाद उतारने के लिए प्रयास शुरू किया गया। मौके पर खड़ी भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा। किशोर युवक को नीचे बुलाने के प्रयास किए गए लेकिन पुलिस विफल रही। रात को एएसपी गंगाराम पुनियां पहुंचे। मौसम खराब होता देख एसएचओ बिजेंद्र के साथ पुलिस कर्मी और बिजली कर्मी टॉवर पर चढ़े और रस्सी के माध्यम से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन


नहीं खाना नहीं तुम्हें किसने बुलाया सोने दो मुझे:
पुलिस कर्मियों ने नीचे उतारने के लिए किशोर युवक को कहा कि तुम्हारे लिए रोटी लाए हैं खा ले, इस पर ऊपर से जवाब आया कि मैंने खाना नहीं खाना। तुम्हें किसने यहां पर बुलाया मुझे सोने दो तंग मत करो।

हुन नहीं भेजांगी नानी कोल:
पुलिस ने किशोर युवक के परिवार में सूचना दी। इसके बाद सुबह 11 बजे किशोर युवक की मां जीत कौर और मासी लेने के लिए पहुंचे। जीतकौर ने बताया कि बचपन से ही बेटा नानी के पास रहता है। वहां से कब चला गया किसी को कुछ नहीं पता। हून मैं नानी कोल नहीं भेजांगी।
विज्ञापन


रात डेढ़ बजे एसएसओ, बिजली कर्मी टॉवर पर चढ़े और उसे नीचे लेकर आए। हमें नशा करने का शक था, इसलिए उसे अस्पताल में ले जाया गया लेकिन ऐसी बात सामने नहीं आई। किशोर युवक दिमागी रूप से बीमार लग रहा है, बाकी अभी मामले की जांच की जा रही है।
           गंगाराम पुनियां
        एएसपी फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें