फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में भाखड़ा नहर में डूबा युवक, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। सनियाना के पास सिरसा ब्रांच की भाखड़ा नहर में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गया। युवक के पिता रोहताश कुमार ने पुलिस मेें शिकायत देकर भैंरी अकबर पुर के दो युवकों के खिलाफ साजिश रचकर नहर में डुबोने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस और परिजन युवक की तलाश के लिए भाखड़ा नहर में जुटे हुए हैं। गोताखोरों की टीमें भी युद्ध स्तर पर तलाश में लगी हुई हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भैंरी अकबर पुर निवासी रोहताश कुमार ने बताया कि 26 मई को उसका बेटा 19 वर्षीय रामभगत को उसके दोस्त प्रवीन और एक अन्य युवक अपने साथ बाइक पर बैठाकर सनियाना नहर पर ले गए थे। तब दोपहर बाद गांव सनियाना के निकट तीनों को नहर किनारे देखा गया था। मगर देर सांय तक भी उसका बेटा रामभगत घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। प्रवीन से पूछताछ करने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, इसलिए उस पर संदेह हो गया। मामले को लेकर गांव के लोगों ने प्रवीन पर दबाव बनाया तो उसने खुलासा किया कि रामभगत सनियाना स्थित भाखड़ा नहर में नहाने के लिए उतरा तो नहर में ही डूब गया। जिसके बाद परिजन भाखड़ा नहर पर पहुंचे और रामभगत की तलाश में जुट गए। प्रवीन व उसके दोस्त की चुप्पी पर संदेह करते हुए परिजनों ने मंगलवार को पुलिस में मामला दर्ज करवाया। समाचार लिखे जाने तक रामभगत का नहर से कोई सुराग नहीं लग सका था।
परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर प्रवीन और उसके दोस्त पर जबरन रामभगत को नहर में डुबोने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बहरहाल गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। रामभगत के मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। - एसआई रामकुमार, बीट इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें