फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी गाड़ी से बरामद हुई 960 बोतल अवैध शराब और पिस्तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। जिला पुलिस कप्तान विजय प्रताप के निर्देशानुसार रतिया पुलिस ने नाकाबंदी व वाहन जांच के दौरान नजदीक गांव हडौली के पास एक होंडा सिटी गाड़ी से 960 बोतल अवैध शराब व एक 315 बोर की पिस्तौल बरामद की है। गाड़ी चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस भागे गए व्यक्ति की पहचान कालू निवासी खैराती खेड़ा के रूप में कर रही है। पुलिस ने थाना सदर रतिया में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार नाकेबंदी करके वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत थाना सदर रतिया के अंतर्गत नागपुर पुलिस चौकी में तैनात एचसी भूपेंद्र सिंह गांव हडौली के पास नाकेबंदी करके वाहन की जांच कर रहे थे। उसी दौरान गांव नागपुर की तरफ से आ रही एक गाड़ी को जांच के लिए रुकने का इशारा किया। जिस पर गाड़ी चालक सामने पुलिस को देखकर एक दम गाड़ी को रोक कर अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की तरफ भाग गया। भागने वाले व्यक्ति की पहचान कालू निवासी खैराती खेड़ा के रूप में हुई है। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें 960 बोतल अवैध शराब व एक नाजायज पिस्तौल 315 बोर भी बरामद हुई। पुलिस ने थाना सदर रतिया में आरोपी कालू के खिलाफ आबकारी अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें