फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी से मिले ग्रामीण, मिला जल्द कार्रवाई का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। दो महीने पहले दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला के आत्महत्या करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह को शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इस मामले में मृतक महिला के पति, दो देवरों, सास एवं ससुर के खिलाफ मामला दर्ज है।
विज्ञापन

दहेज के लिए ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ित
एसपी को दी शिकायत में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि महिला की मौत को दो महीने हो जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपियों द्वारा दहेज मांगने की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को दी गई थी। आरोप है कि पंचायत में डीएसपी के सामने आरोपी पक्ष ने दहेज मांगने की बात को स्वीकार किया था लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि गांव नाढ़ोड़ी की एक महिला ने 2 महीने पहले जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद भूना पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर ससुरालियों पर केस दर्ज किया था। लेकिन मामले में अब तक केवल एक ही आरोपी को काबू किया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों से शिकायत प्राप्त हुई है। डीएसपी को पूरे मामले की जांच जल्द पूरी करने को कहा गया है। मामले में जो भी दोषी पाए जाएगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विजय प्रताप सिंह, पुलिस कप्तान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें