फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 ग्राम हेरोइन सहित युवक काबू, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
20 ग्राम हेरोइन सहित युवक काबू, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सीआईए पुलिस ने शहर के हिसार रोड स्थित मिनी बाईपास के पास एक युवक को 20 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए सीआईए इंचार्ज अनूप सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर को सीआईए की टीम एसआई भजनलाल के नेतृत्व में हिसार रोड स्थित मिनी बाईपास के पास गश्त पर थी। इसी दौरान आरोपी हिसार रोड की तरफ से पैदल शहर की तरफ आ रहा था। पुलिस की गाड़ी को देखकर आरोपी एकदम भागने लगा तो उसे काबू किया गया। इसके बाद जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक उर्फ दीपू निवासी शक्ति नगर हिसार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा ताकि आरोपी को हेरोइन सप्लाई करने वाले तस्कर को भी काबू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें