फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूना व फतेहाबाद में दस लाख रुपये के नशे के साथ 6 तस्कर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। सीआईए व शहर पुलिस ने भूना व फतेहाबाद में नशे की एक बड़ी खेप के साथ छह नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। फतेहाबाद पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग छापेमारी व जांच में पकड़े गए नशीले पदार्थों की बाजार में कीमत दस लाख से अधिक आंकी जा रही है। इसमें अफीम, चूरापोस्त, गांजा व अवैध शराब बरामद है।
अफीम व चूरापोस्त चार तस्करों से भूना के बैजलपुर रोड से बरामद की गई है। इसके अलावा गांजा पुलिस ने भूना बस स्टैंड से बरामद किया है। अवैध शराब शहर पुलिस ने रतिया रोड से बरामद की गई है। शराब रतिया से हांसी जा रही थी। सभी मामले में पुलिस ने तस्करों को काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में एक आरोपी को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है। जो कि राजस्थान के चितौड़गढ़ से अफीम व चूरापोस्त की सप्लाई कर रहा था।
विज्ञापन

रविवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि सीआईए को गुप्त सूचना मिली थी कि राजस्थान से नशा की सप्लाई हो रही है। सूचना पाकर सीआईए ने तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। भूना के बैजलपुर रोड़ पर सीआईए ने टाटा ऐस गाड़ी को रुकवाया और उसकी चेकिंग की। जांच के दौरान गाड़ी में मौजूद चार लोगों के पास से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके अलावा गाड़ी में से 35 किलोग्राम चूरापोस्त भी बरामद हुआ। पकड़े गए तस्करों की पहचान एमपी के कनवटी नीमच निवासी कैलाश तथा बालकिशन व एमपी सोतर निवासी बलविंद्र व मोनू के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। तस्करों को पकड़ने के लिए बनाई गई टीम में सीआईए इंचार्ज कुलदीप, एसआई महेंद्र, एएसआई कृष्ण, एचसी मेजर, रिछपाल, रामअवतार शामिल रहे।
--------
दो तस्करों की गाड़ी खराब हुई तो उन्हें लेने गए दो अन्य तस्कर भी चढ़े पुलिस के हत्थे
डीएसपी काजला ने बताया कि टाटा एस गाड़ी में कैलाश व बालकिशन अफीम तथा चूरापोस्त लेकर आ रहे थे। रास्ते में गाड़ी खराब हो गई। उन्हें लेने के लिए एमपी सोतर के बलविंद्र व मोनू लेने के लिए गए थे। चार माल लेकर एमपी सोतर आ रहे थे और बैजलपुर रोड पर पकड़े गए। अफीम व चूरापोस्त बलविंद्र व मोनू ने मंगवाया था। पुलिस के अनुसार दोनों आगे सप्लाई करते हैं। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया। यहां से कैलाश को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अफीम की कीमत करीब 2 तथा चूरापोस्त की डेढ़ लाख रुपये मार्केट में कीमत बताई गई है।
-----------
गांजा लेकर बस से उतरा तो पुलिस ने पकड़ा
सीआईए टोहाना ने भूना के भगत सिंह चौक से टोहाना रोड भूना निवासी लाभ सिंह को 300 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। सीआईए टोहाना को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा लेकर बस से आ रहा है। टीम ने भूना बस स्टैंड के पास जाल बिछाया। जब व्यक्ति भूना बस स्टैंड से बस से उतरकर जाने लगा तो टीम ने शक के आधार पर भगत सिंह चौक के पास रोककर जांच की। लाभ सिंह के पास से टीम को 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। लाभ सिंह के खिलाफ भूना थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए गांजा की मार्केट में कीमत करीब लाख रुपये है।
विज्ञापन

----------
रात को रतिया से हांसी जा रही 500 पेटी अवैध शराब पकड़ी
शहर फतेहाबाद पुलिस ने रतिया रोड बाईपास के पास एक कैंटर से 500 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। जिसमें 5 हजार 760 बोतल हैं। डीएसपी काजला ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाईपास पर रतिया की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रुकवाया। जांच की गई तो उसमें अवैध शराब मिली। मौके से काबू किए गए हांसी के शेरपुरा निवासी कर्मसिंह ने बताया कि वह शराब रतिया से लेकर आया था और हांसी लेकर जा रहा था। पुलिस ने मामले की सूचना आबकारी विभाग को दी। डीएसपी काजला ने बताया कि मामले में अवैध शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है कि कहां से अवैध शराब आई और कहां जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें