फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाना हत्याकांड : गांव में पहुंची डॉग स्कवायड, बच्ची की मौत की जांच शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
एक दिन पहले गांव कमाना में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली बच्ची के मामले की जांच शुरू हो गई है। रतिया पुलिस एसएचओ विक्रमजीत भादू के नेतृत्व में विशेष डॉग स्कवॉयड की टीम गांव कमाना पहुंची। टीम ने खोजी कुत्तों के सहारे मर्डर मामले में सुराग की तलाश की।
इससे पहले रतिया पुलिस ने इस मामले में मृतक बच्ची के पिता के बयान पर अज्ञात पर बच्ची का अपहरण, हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया है। पहले बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में लाया गया था, लेकिन शनिवार सुबह बच्ची के शव को अग्रोहा मेडिकल में चिकित्सकों के पैनल से करवाया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह डीएसपी रविंद्र तोमर, एसएचओ विक्रमजीत भादू और सीन ऑफ क्राइम के इंचार्ज डॉ. जोगिंद्र के नेतृत्व में कई पुलिस टीमें गांव में पहुंची और जांच शुरू की। टीम ने मामले की जांच के दौरान कई ग्रामीणों से भी बातचीत कर मृतक बच्ची के बारे में और जानकारी हासिल करने का प्रयास किया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस का पहला लक्ष्य उस व्यक्ति को खोजना है। जिसके साथ मृतक बच्ची आखिरी बार देखी गई थी। मृतक बच्ची के पिता ने बच्ची को घर छोड़ने की बात कही गई थी तो बच्ची को आखिर कौन और कैसे लेकर गया, यही सबसे बड़ा सवाल है जिसे खोजने में पुलिस टीमें शनिवार सारा दिन जुटी रही। उधर पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव शनिवार दोपहर बाद गांव कमाना लाया गया जहां शनिवार की शाम बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर अनेक ग्रामीण व पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन


पुलिस टीमें लगातार जांच में लगी हुई हैं। हमने डॉग स्क्वॉयड की भी मदद ली है। उम्मीद है कि जल्द कोई क्लू मिलेगा और हम इस मामले का पटाक्षेप कर देंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी आई नहीं है, रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ हो सकेगी।
रविंद्र तोमर, डीएसपी, फतेहाबाद।

कमाना हत्याकांड : गांव में पहुंची डॉग स्कवॉयड, बच्ची की मौत की जांच शुरू
डीएसपी और एसएचओ भी पहुंचे गांव, घटनास्थल और आसपास के इलाकों का किया निरीक्षण
अग्रोहा में हुआ मृतक बच्ची का पोस्टमार्टम, शनिवार सांय हुआ बच्ची का अंतिम संस्कार

17एफटीबीपी13-14 : रतिया के कमाना में जांच करते हुए डॉग स्कवॉयड की टीम ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें