फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या का आरोपी बाबा काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
लगभग 10 दिन पूर्व डांगरा रोड स्थित संतोख कालोनी में चोट मार कर टीटू की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या आरोपी बाबा प्रीतपाल को गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले का खुलासा थाना शहर प्रदीप कुमार ने किया है।
शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि 4 मार्च दिन रविवार को उनके पास सूचना आई थी कि डांगरा रोड स्थित संतोख कालोनी में टीटू नाम व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के भाई की शिकायत पर बाबा प्रीतपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने उसी दिन हत्या में प्रयोग किए लकड़ीनुमा घोटे को मंदिर के पीछे से बरामद कर लिया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए उनकी टीम छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को बुधवार सांय गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ प्रदीप ने बताया कि जांच अधिकारी एसआई रमेश कुमार के नेतृत्व में टीमें आरोपी की तलाश कर रही थी। बुधवार को जांच अधिकारी के पास सूचना आई थी कि आरोपी बाबा रेलवे स्टेशन पर घूम रहा है तो पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर लिया तथा जब इससे पूछताछ की गई तो उसने पूरी वारदात को कबूल कर लिया। जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी बाबा ने माना कि टीटू और कृष्ण उसके साथ सेवादार के रूप में कार्य करते थे। शनिवार को कृष्ण जब खाना खाने के लिए चला गया तो टीटू और उसने शराब पी। इसके बाद टीटू ने बाबा के कंधे पर घोटे से वार कर दिया, लेकिन बाबा ने वह घोटा उससे छीनकर टीटू के सिर में तीन-चार वार कर दिए जिससे टीटू के सिर में चोट लगने से वह घायल हो गया तथा उसके बाद वह फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें