भारी मात्रा में शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
तमकुहीराज(कुशीनगर)। तरयासुजान पुलिस ने बृहस्पतिवार की भोर में अवैध शराब लेकर बिहार जा रहे एक लक्जरी वाहन को पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को पकड़कर तस्करी के आरोप में जेल भेजा है।
बृहस्पतिवार की भोर में बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी नंदा प्रसाद, दीवान चंद्रशेखर सिंह, रणधीर सिंह व सुशील यादव आदि ने हफुआ से बिहार जाने वाली मार्ग पर निगरानी शुरू की। इस दौरान एक लक्जरी वाहन आता दिखा। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसमें 30 पेटियों में रखी 1260 शीशी देशी शराब बरामद हुई। साथ ही एक व्यकि्त भी पकड़ा गया। तरयासुजान एसओ शैलेश सिंह ने बताया कि अवैध शराब के साथ पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही निवासी एक व्यक्ति को पकड़ा गया है।