फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर गया था परिवार, पीछे से नौकर 6 तोले सोना लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड पर गया था परिवार, नौकर 6 तोले सोना लेकर फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सदर थाना क्षेत्र के गांव खाराखेड़ी में घर में नौकरी करने वाला बिहार का एक युवक 6 तोले सोना लेकर फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में मकान मालिक की शिकायत के आधार नौकर खटरा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मकान मालिक अनिल ने बताया कि बीती 10 फरवरी को उसके घर उसकी बहन आई हुई थी। शाम करीब 4 बजे वह तथा उसका परिवार उसकी बहन को गांव के बस स्टैंड पर बस में चढ़ाने के लिए गए हुए थे। करीब आधे घंटे के बाद जब परिवार वापस घर पहुंचा तो घर के कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था। सामना चेक किया तो पता चला की अलमारी में रखा 6 तोले सोने का टेवटा गायब था। आरोप है कि उक्त नौकर खटरा सोने का गहना लेकर फरार हो गया है। शिकायत में अनिल कुमार ने बताया कि खटरा उर्फ चंदू उनके घर पर पिछले दो महीने से काम कर रहा था। मामले की पुष्टि करते हुए सदर थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें