फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खल की दुकान का ताला तोड़, गल्ले से निकाल गए 20 हजार की नकदी, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
शहर में एक बार फिर से चोरों ने हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रेम मित्तल के भाई कृष्ण मित्तल की खल बिनौले के दुकान में घुसकर गल्ले सहित 20 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। दुकान से चोरी किया गया गल्ला दुकान के पीछे स्थित एक खाली प्लाट में मिला। दुकान के साथ लगते एक गैराज के भी ताले तोड़ने का समाचार है लेकिन चोर गैराज से कुछ ले नहीं जा सके। बहरहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकान मालिक एवं व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान प्रेम मित्तल के भाई कृष्ण ने बताया कि उसकी बाईपास के पास खल बिनौले की दुकान है और बीती सायं 7 बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया। आज सुबह 6 बजे दुकान पर आया तो देखा कि दुकान के ताले टूटे पड़ थे। उसने शटर खोलने से पहले पड़ोसियों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। पड़ोसियों के आने पर शटर खोला तो वहां से गल्ला गायब था। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इस दौरान दुकान के पीछे स्थित पीर की समाधि के पास गल्ला पड़ा मिला। जिसके लोहे की चादर को पीछे से चीरकर नगदी चुराई गई थी। कृष्ण ने बताया कि गल्ले में एक जगह 17 हजार और दूसरे लॉक में 3 हजार की नगदी थी। चोरों ने चादर तोड़कर 17 हजार निकाल लिए, मगर दूसरा लॉक न खुलने पर 3 हजार रुपये बच गए। सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें