फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चालक के पीछे से मारा डंडा, फिर लूट ले गए मोबाइल व नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
निकटवर्ती गांव घासवा से शुक्रवार देर रात्रि रतिया वापिस आ रहे बाइक सवार को चार युवकों ने डंडों से हमला कर घायल कर दिया व उससे नकदी तथा मोबाइल व दस्तावेज छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर चार अज्ञात लोगों पर लूटपाट का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शिमलापुरी कॉलोनी रतिया निवासी जगदीश कुमार ने बताया कि वह गांव घासवा में दुकान करता है और रोजाना की तरह शुक्रवार शाम भी दुकान बंद करके बाइक पर सवार होकर रतिया की ओर आ रहा था। उसने बताया कि घासवा से एक किलोमीटर दूर जब वह चिम्मो मोड़ पर पहुंचा तो पीछे से दो बाइकों पर चार अज्ञात युवक आए। युवकों ने उस पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह सड़क पर आ गिरा। इसके बाद उक्त युवकों ने उसका पर्स जिसमें 250 रुपये, आरसी, डीएल व एक ओप्पो का मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के बयानों पर 4 अज्ञात युवकों के खिलाफ लूटपाट के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें