फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ मीटर के दायरे में बदमाशों ने दिया दो वारदातों को अंजाम, दहशत में शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
शहर में एक बार फिर बदमाशों का खौफ अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है। बीती सांय अज्ञात बदमाशों ने भीवां बस्ती में ही दो अलग-अलग जगहों पर वारदातों को अंजाम दे दिया। पहली वारदात शिव चौक स्थित रघुनाथ मंदिर वाली गली की है। स्थानीय रघुनाथ मंदिर वाली गली में रहने वाले सुभाष बजाज की पुत्री शहर के एक बैंक में कार्यरत है। बताया गया है कि कल शाम को बैंक बंद होने के समय एक ग्राहक बैंक में आया था। उसे रुपये जमा करवाने थे, बैंक बंद होने पर वह अपनी पासबुक व रुपये बजाज की पुत्री को दे गया, ताकि अगले दिन बैंक में रुपये जमा हो सकें। बजाज की बेटी ने यह रुपये अपनी स्कूटी में रखे थे और घर आ गई।
बताया गया है कि जैसे ही वह अपना टिफिन घर के अंदर रखने गई तो घर के बाहर खड़ी उसकी स्कूटी से अज्ञात व्यक्ति डिग्गी खोलकर 78 हजार रुपये की नकदी, एटीएम व पासबुक चोरी करके ले गया। जब वह बाहर आई तो डिग्गी खुली थी और कैश व उपरोक्त सामान गायब था। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। हालांकि इस वारदात के बारे में पीड़ित परिवार ने समाचार लिखे जाने तक कोई औपचारिक शिकायत थाने में नहीं दी थी। सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने अभी तक इस मामले में शिकायत ना मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इसी जगह से थोड़ी दूरी पर स्थित एसवीएम स्कूल वाली गली में बाइक सवार बदमाशों ने गली से गुजर रही एक युवती का पर्स छीन लिया और बाइक पर फरार हो गए। वर्षा भटेजा निवासी एसवीएम वाली गली शुक्रवार शाम को चार मरला कालोनी में अपनी बेटी से मिलने के लिए गई थी। जब वह रात को वापिस आ रही थी तो उनकी गली में बाइक पर आए दो युवकों ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया। इस पर्स में 3 हजार की नकदी व कानों के सोने के टॉप्स थे। इस मामले की सूचना भी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें