फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले हिसार के कोचिंग सेंटर संचालक की ससुराल में हत्या

Sun, 25 Oct 2020 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
विज्ञापन
मृतक निशांत का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साल भर पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले हिसार की दयानंद कॉलोनी निवासी कोचिंग सेंटर संचालक निशांत (32) की ससुराल बुलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। निशांत शनिवार शाम तीन महीने से मायके में रह रही पत्नी को लेने नूरकी अहली आया था। उसकी गाड़ी ससुरालवालों के गेट पर दुर्घटनाग्रस्त मिली है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पत्नी समेत 11 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


निशांत के परिजनों ने बताया कि उसने निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स अनीता से प्रेम विवाह किया था। अनीता के परिजनों ने उसकी मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर तीन महीने पहले उसे अपने गांव बुला लिया था। तब से अनीता नूरकी अहली में ही थी। तब से उसे वापस नहीं आने दिया और न ही निशांत से बात करने दी गई। 

अनीता के कहने पर निशांत शनिवार शाम उसे लेने अपने ससुराल गया था। उसके जाने के बाद कई बार मोबाइल पर निशांत को कॉन्टेक्ट करने का प्रयास किया लेकिन फोन काफी देर तक बंद आया। निशांत की बहन निताशा के अनुसार अनीता के भाई के नंबर पर फोन किया तो उसके पिता मक्खन ने उठाया। उन्होंने कहा कि निशांत की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसे एंबुलेंस ले गई है। जब अस्पताल पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने निशांत को मृत घोषित कर दिया था। 
विज्ञापन


पिलर के साथ क्षतिग्रस्त मिली गाड़ी
सदर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि सीआईए, सीन ऑफ क्राइम की टीमों ने नूरकी अहली में जांडवाला रोड स्थित ढाणी में मौके पर जाकर जांच की। वहां मकान के पिलर के साथ गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त मिली। गाड़ी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त है। आरोपियों ने गाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त दिखाने का प्रयास किया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। 

गांव नूरकी अहली में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के भाई प्रिंस की शिकायत पर निशांत की पत्नी अनीता, सास और ससुर मक्खन सिंह, ताऊ ससुर बलबीर, अनीता के भाई जॉनी व निशु, अनीता के ताऊ के बेटे गोल्डी व बिट्टू, मामा और उसके बेटे अनिल और सुरेंद्र के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - अजायब सिंह, डीएसपी, फतेहाबाद

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें