फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहला में शराब ठेकेदारों के बीच झगड़े में चली गोली, एक घायल किया रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नहला में शराब ठेकेदारों के बीच शनिवार देर शाम शराब की अवैध तस्करी के चलते झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर फायरिंग करने व तेजधार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है। झगड़े में एक युवक विक्रम निवासी नहला घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां से उसे पहले फतेहाबाद और बाद में अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। भूना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन गांव नहला निवासी 25 वर्षीय विक्रम कुमार ने बताया कि उनका गांव खैरी में शराब का ठेका था। जबकि विनोद उर्फ मोदा के परिवार के लोगों का ठेका गांव नहला में है। विक्रम ने बताया कि पिछले एक महीने से उन्होंने गांव खैरी के शराब ठेके को छोड़ दिया। शनिवार शाम एक ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार कई लोगों ने उसके घर के पास आकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उपरोक्त लोगों ने झगड़ा करते हुए कहा कि वह गांव में अवैध शराब की सप्लाई कर रहा है इसलिए उसको सबक सिखाएंगे।
विक्रम का आरोप है कि झगड़े में विनोद उर्फ मोदा उसे जान से मारने के लिए फायरिंग करने लगा तो वह धक्का देकर भागने लगा। इस दौरान विनोद ने उस पर तीन फायर कर दिए, इससे गोली के छर्रे उसकी दायिनी बाजू पर लग गए। आरोप है कि इसके बाद राहुल और उसके साथियों ने भी गंडासे से हमला किया। घायल के परिजनों ने मौके पर चलाई गई गोली के खोल भी बरामद किए हैं। लड़ाई-झगड़े की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। विक्रम को गोली लगी या नहीं, इस पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कपिल कुमार सिहाग ने बताया कि शराब ठेकेदारों की आपसी गुटबाजी के कारण शनिवार शाम को झगड़ा होने की शिकायत मिली थी। विक्रम को गोली लगी है या कोई चोट यह एमएलआर आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, लेकिन पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें