फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में नशेड़ियों की गुंडागर्दी, डॉक्टर से मांगी नशे की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में नशेड़ी इतने बेखौफ हैं कि अब नागरिक अस्पताल में सरेआम जाकर नशे की गोलियां मांग रहे हैं। ऐसी ही एक घटना वीरवार रात को नागरिक अस्पताल में घटी। डिप्टी एसएमओ डॉ. कुणाल के केबिन में दो युवक आए और नशे की गोलियां मांगने लगे। जब चिकित्सक ने मना किया तो आरोपियों ने किसी व्यक्ति से फोन पर उनकी बात करवाने का प्रयास किया। डिप्टी सीएमओ ने पुलिस को बुलाया तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार डिप्टी सीएमओ डॉ. कुणाल वर्मा वीरवार रात को ड्यूटी पर थे। इसी दौरान युवक आपातकालीन कक्ष में आए और नशीली गोलियां मांगी। जब डॉ. कुणाल ने उनको गोलियां देने से इंकार किया तो युवक तैश में आ गए। उन्होंने फोन मिलाया और चिकित्सक को सामने वाले व्यक्ति से बात करने को कहा। चिकित्सक ने किसी से बातचीत करने से इंकार किया तो युवक वहां पर वीडियो बनाने लगे। इस पर चिकित्सक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस दौरान युवक वहां से भाग गए। युवक जल्दबाजी में अपना फोन भी अस्पताल में ही छोड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके मोबाइल को जब्त कर लिया है। चिकित्सक ने दोनों युवकों पर सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना शहर प्रभारी संजय ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें