रतिया। सीआईए टीम ने क्रिकेट सट्टेबाजी के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए बुकी पारस उर्फ हन्नी जैन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
सीआईए टोहाना प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शहर में क्रिकेट मैचों के दौरान बड़े पैमाने पर सट्टा चल रहा था। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर पुराना बाजार स्थित गुरुद्वारा बस्ती में आरोपी के घर पर रेड की। मौके पर भारत-जिम्बाब्वे मैच पर सट्टा लगते हुए आरोपी को पकड़ा गया।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि जैन तीन मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल फोन, एक रिकॉर्ड रजिस्टर और अन्य सट्टा संबंधी सामग्री भी बरामद की।