फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंटल सर्जन डा. बैनीवाल ने यूपीएससी में पाया 455वीं रैंक, और इश गुप्ता रहे 319वीं रैंक पर

Mon, 06 Jul 2015 12:53 AM IST
सोनीपत/हिन्दी न्यूूज/शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डा. गुप्ता टोहाना के अस्पताल में एमओ के पद पर फिलहाल सेवाएं दे रहे हैं।

फतेहाबाद में डिप्टी सीएमओ के पद पर रह चुके डा. एचएल गुप्ता के बेटे डा. ईश गुप्ता ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया कि उनके नाना कश्मीरी लाल गोयल ने उन्हें शुरू से हा एक बड़े अधिकारी बनने को लेकर प्रेरित किया।

जिसके बाद वह इसकी तैयारी में लगे रहे और पीछे मुड़कर नहीं देखे। डा. गुप्ता ने बताया कि उन्होंने 2011 में मेडिकल की परीक्षा पास कर अफसर बने थे।

डा. गुप्ता ने बताया कि वे फिलहाल 319 वां रैंक आया है, वह दोबारा परीक्षा देकर इससे भी बेहतर रैंक लाएंगे। डा. गुप्ता ने कहा कि इरादे ऊंची हो, मेहनत पक्का हो तो मंजिल कदम चूमती है।
विज्ञापन


सेल्फ स्टडी कर डॉ संदीप बैनीवाल ने पाया 455वीं रैंक
यूपीएससी के जारी परिणाम में फतेहाबाद के समैन के अस्पताल में डेंटल सर्जन के पद पर तैनात डा. संदीप बैनीवाल ने 455 वां रैंक प्राप्त कर जिले में अपना नाम रोशन किया है।

हिसार जिले के मोहब्बतपुर गांव के किसान के बेटे डा. संदीप बैनीवाल ने कहा कि कोचिंग सेंटर के भरोसे न रहें। खुद सेल्फ स्टडी कर भी बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने खुद किसी कोचिंग की सहायता लिए बगैर ही इस मुकाम को हासिल की है। अमर उजाला से विशेष बातचीत में डा. संदीप बैनीवाल ने बताया कि उन्होंने 2010 में बीडीएस पूरी की और 2011 में वह समैन के अस्पताल में डेंटल सर्जन के पद पर तैनात हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके पास अभी एक चांस शेष है जिसके लिए वह एक बार और परीक्षा देंगे ताकि रैंक इससे भी बेहतर आ सके।

डा. बैनीवाल ने बताया कि उनकी कामयाबी के पीछे उनके पिता पुष्पेन्द्र बैनीवाल तथा फूफा रिशी राज भाम्भू को विशेष योगदान रहा है जो कि अब बैंक आफ इंडिया से एजीएम के पद से रिटायर हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें