फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में घुसा गंदा पानी, दीवारों में आई दरारें

Sun, 29 Nov 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दरारों के आ जाने से मकानों के गिरने का भी भय बना हुआ है। लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग व नगरपालिका के रवैये पर रोष जताते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही विभाग ने सीवरेज न डलवाया तो मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन


मढ़ कालोनी के निवासी मदन, राधेश्याम, मनदीप, सुरेंद्र, सुरेश, नरेंद्र, संजय तथा अन्य लोगों ने बताया कि शहर में कई जगह सीवरेज डला हुआ है लेकिन विभाग ने अभी तक मढ़ कालोनी में सीवरेज की व्यवस्था नहीं करवाई है।

उन्होंने बताया कि सीवरेज न होने के साथ साथ कालोनी में गंदे पानी की निकासी वाली नालियों की हालत भी खस्ता है। जिससे कालोनी के सुरेश, नरेंद्र, संजय, सुरेंद्र सहित आधा दर्जन लोगों के मकानों में बड़ी बड़ी दरारें आ गई है।
विज्ञापन


जब कालोनी के लोगों ने नगरपालिका और विभाग के अधिकारियों को इस समस्या के बारे में अवगत करवाया लेकिन दोनों विभागों के अधिकारियों ने इस समस्या का समाधान नहीं करवाया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें