फतेहाबाद में कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए पात्र
फतेहाबाद। कोरोना टीकाकरण के लिए अब पात्रों को इंतजार करना होगा। जिले में कोविड की कोई वैक्सीन नहीं है। कोवैक्सीन का स्टॉक था, जिसकी मियाद 31 मार्च को खत्म हो जाएगी। इसके चलते स्टॉक में रखी 250 कोवैक्सीन डोज को कैथल भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग के पास कोविशील्ड वैक्सीन पिछले तीन माह से नहीं है और कोर्बेवैक्स का स्टॉक छह माह पहले ही खत्म हो गया था। फिलहाल कोवैक्सीन थी, जिसकी 31 मार्च को मियाद खत्म हो जाएगी। वीरवार को छुट्टी के चलते टीकाकरण नहीं होगा। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 686401 पात्रों को पहली डोज, दूसरी डोज 478606 पात्रों को और 16052 पात्रों को ही बूस्टर डोज लगी है।
जिले में कोविड के लिए गए 22 सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में बुधवार को कोविड के 22 सैंपल लिए है। इन सैंपलों को जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल भेजा गया है। अभी लैब से 42 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। यहां पर जांच किट न होने के कारण सैंपलों को जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल में भेजा जा रहा है।
जिले में कोरोना टीकाकरण की स्थिति
पात्र पहली डोज दूसरी डोज बूस्टर
स्वास्थ्यकर्मी 4815 4758 903
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2415 2030 190
60 साल से ऊपर 84263 64714 4567
45 से 59 साल 144210 120217 3509
18 से 44 साल 403463 270229 6883
15 से 17 साल 38931 13739 0
12 से 14 साल 8304 2919 0
कोविड वैक्सीन का स्टॉक जल्द आ जाएगा। विभाग के पास फिलहाल कॉवैक्सीन का स्टॉक है जिसका इस्तेमाल किया जा रहा है। कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र नहीं आ रहे है।
-डॉ. कुलदीप चौधरी, उप सिविल सर्जन