फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में हादसा: एंबुलेंस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति की मौत, दोहता और दोहती घायल

Thu, 26 Mar 2026 08:22 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

गांव दरियापुर के पास बुधवार रात को मोटरसाइकिल को निजी एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग पति-पत्नी की जान चली गई। वहीं हादसे में दोहता और दोहती घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मामले में सदर थाना पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


गांव मानावाली निवासी 66 वर्षीय सतपाल अपनी 65 वर्षीय पत्नी सरबती के साथ सिरसा में किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ दोहता जमाई और दोहती लक्ष्मी देवी भी सवार थे। बताया जा रहा है कि गांव करनौली मोड़ पर तेज रफ्तार एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।

सूचना मिलते ही राहगीरों की मदद से सभी को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल पहुँचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सतपाल और उनकी पत्नी सरबती को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके साथ सवार दोहता जमाई और दोहती लक्ष्मी देवी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच
सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों के ब्यान के बाद कार्रवाई करके शव पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिए है। एंबुलेंस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारने का आरोप है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें