फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सड़क हादसे में दंपती व बेटी की मौत, तीन वर्षीय बेटा गंभीर

Sun, 31 Aug 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मृतक पति-पत्नी के साथ उनकी बेटी व बेटे का पुराना चित्र ,स्त्रोत फाइल फोटो 
विज्ञापन
रतिया। गांव सरदारेवाला निवासी एक परिवार शनिवार शाम को विवाह समारोह में शामिल होने पंजाब के गांव भंमेकलां जा रहा था। मानसा-सिरसा मुख्य मार्ग पर उनकी बाइक को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और पांच वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि तीन वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पराली में गिर जाने से जान बच गई।
विज्ञापन

गांव सरदारेवाला निवासी बरकत सिंह (35), जो किराना की दुकान चलाते थे। अपनी पत्नी मनप्रीत कौर (33), बेटी तनवीर कौर (5) और बेटे रणवीर सिंह (3) के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार की शादी में शामिल होने भंमेकलां जा रहे थे। रास्ते में गांव से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार आई-20 कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सवार लोग दूर जा गिरे। बरकत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनप्रीत कौर ने बठिंडा अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। तनवीर कौर की मौत मानसा के अस्पताल में हुई। हादसे में बेटा रणवीर सिंह पराली में गिर पड़ा, जिससे उसकी जान बच गई। उसके हाथ में मामूली चोट आई है और प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक ने गलत दिशा से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मारी। सूचना मिलने पर झनीर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों शवों को सरदूलगढ़ के सरकारी अस्पताल में मोर्चरी में रखवाया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। गांव के तीन लोगों की एक साथ मौत से सरदारेवाला गांव में शोक की लहर है। लोग घटना से स्तब्ध हैं और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

मृतक पति-पत्नी के साथ उनकी बेटी व बेटे का पुराना चित्र ,स्त्रोत फाइल फोटो 

मृतक पति-पत्नी के साथ उनकी बेटी व बेटे का पुराना चित्र ,स्त्रोत फाइल फोटो 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें