फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव खुनन में मौत के दो दिन बाद युवक के परिजन बोले- नशे की ओवरडोज से गई जान, दो पक्ष भिड़े

Sun, 31 Aug 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मम
विज्ञापन
रतिया ( फतेहाबाद)। खुनन में दो दिन पहले हुई 24 वर्षीय युवक की मौत के मामले में शनिवार देर रात्रि को हंगामा हो गया। हंगामे के दौरान गांव के कुछ लोगोa ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग नशे का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन


उन लोगों ने ही 2 दिन पूर्व गांव के 24 वर्षीय युवक दिलशान को नशे की पुड़िया बेची थी जिसको लेने के बाद उनकी मौत हो गई। लोगों ने मृतक दिलशान के परिजनों और ग्रामीणों द्वारों गांव के लोगों पर आरोप लगाने के बाद गांव के कुछ ग्रामीण आपस में भिड़ गए।

गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए ग्रामीण और दिलशान के परिजन गांव के निहंग दल के गोरा सिंह के नेतृत्व में नागपुर चौकी में पहुंचे । नागपुर चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह को बताया कि 2 दिन पूर्व गांव में नशे की ओवरडोज से 24 वर्षीय युवक दिलशान की मौत हुई है जिसको लेकर उन्होंने पूर्व में भी पुलिस को सूचना दी थी। गांव में नशा बेचने वालों के बारे में जानकारी देने पर भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा नशा बेचने वाले ग्रामीणों को धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। चेतावनी दी कि रविवार को इस मामले को लेकर पंजाब की जत्थेबंदियो को बुलाकर गांव में महापंचायत की जाएगी जिसमें क्षेत्र के सिख संगठनों को भी बुलाया जाएगा। इसके बाद नशे के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया जाएगा।

वही नागपुर चौकी प्रभारी गुरपाल सिंह ने बताया कि शनिवार रात्रि को ग्रामीण चौकी में आए थे। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को गांव में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी लेकिन बिना पुलिस को सूचना दिए युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया था । अब ग्रामीण व परिजन युवक की मौत नशे से होने की बात कह रहे हैं। गांव के लोग कुछ लोगों पर आरोप लगा रहे हैं जिसकी पुलिस जांच कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें