फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच आज होगी जाखल नगरपालिका चुनाव की मतगणना

Tue, 11 Mar 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल में मतगणना केंद्र के बाहर तैनात पुलिसकर्मी
विज्ञापन
जाखल। नगरपालिका चुनाव की बुधवार को मतगणना होगी। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी और चार राउंड में पूरी होगी। प्रशासन की तरफ से मतगणना को लेकर चार-चार टेबल लगाई गई हैं। पहले राउंड में पहले चार बूथों की पार्षद और अध्यक्ष पद के लिए लगाई ईवीएम में मतगणना होगी।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे तक प्रत्याशियों के हार जीत की स्थिति साफ हो जाएगी। बता दें कि जाखल नगर पालिका में अध्यक्ष और 14 वार्डों में पार्षद पद के लिए 85 फीसदी मतदान हुआ। मतगणना शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हाेगी। मतगणना के लिए प्रशासन ने तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थल तक सिर्फ प्रत्याशियों और अधिकारियों का प्रवेश होगा।


अध्यक्ष के लिए भाजपा और निर्दलीय में कड़ा मुकाबला
जाखल नगर पालिका में अध्यक्ष पद के भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी विकास कामरा में कड़ी टक्कर है। वहीं शहर के कुल 14 वार्डों से 33 उम्मीदवारों का भाग्य भी ईवीएम में कैद है।
विज्ञापन

-



इन उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद

वार्ड 1 से गरिमा रानी/पिंकी रानी

वार्ड 2 से कुलवंत सिंह/पवन कुमार

वार्ड 3 से केवल सिंह/संजीव कुमार

वार्ड 4 से निशु रानी/ रतन लाल

वार्ड 5 से विकास कंसल/स्वर्ण सिंह

वार्ड 6 से अशोक/जोनी
वार्ड 7 से डिम्पल रानी/सुनीता रानी

वार्ड 8 से गुरदास मान/जसपाल सिंह/पिंटू राम

वार्ड 9 से किरणबाला/चरणो
वार्ड 10 से आशा रानी, शंकर कुमार, शिवा व सबरी

वार्ड 11 से सपना रानी/सरबजीत कौर

वार्ड 12 से गोल्डी, जगसीर, सतवीर सिंह व सुधीर सिंह

वार्ड 13 से चेतन कुमार/यशपाल गर्ग

वार्ड 14 से आशा रानी/परमजीत कौर
-



अध्यक्ष पद को इन उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद

- सुरेन्द्र मित्तल
- विकास कुमार

- गीतू रानी


मतगणना को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। राज्य चुनाव आयोग के नियमानुसार ही अंदर जाने की अनुमति होगी। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

प्रतीक हुड्डा, एसडीएम, टोहाना।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें