फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हाउस बैठक न बुलाने से खफा हुए पार्षद प्रधान बोले- टेंडर लगने के बाद बुलाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद में हाउस की बैठक न बुलाने और आउटर कॉलोनियों में बिना प्री नोटिस प्रॉपर्टी आईडी की आपत्तियां लेने पर पार्षद खफा हो गए हैं। मंगलवार को पार्षद एकत्र हुए और प्रधान राजेेंद्र सिंह खिंची के कार्यालय में पहुंचे लेकिन वह नहीं मिले। पार्षदों ने करीब एक घंटे तक यहां पर बैठक की और निर्णय लिया कि हाउस बैठक बुलाने को लेकर प्रधान को मांग पत्र दिया जाएगा। अगर इसके बाद भी बैठक नहीं बुलाई जाती है तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इधर प्रधान खिंची का कहना है कि टेंडर लगाने के बाद ही हाउस बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में पार्षद मोहन लाल नारंग ने कहा कि 6 माह से ज्यादा का समय हो गया है और हाउस की बैठक नहीं बुलाई गई है। पुराने एजेंडों पर समीक्षा नहीं हो रही है। ऑटो मार्केट और मोबाइल मार्केट की दुकानों की रजिस्ट्री न होने का मुद्दे पर विचार किया जाना है। बैठक न होने के चलते शहर के विकास से जुड़े प्रोजेक्ट रुके हुए हैं। शहर में जो विकास कार्य करवाए जाने हैं उन पर कोई विचार नहीं हो रहा है। प्रधान को कई बार कहा जा चुका है लेकिन बैठक नहीं बुलाई जा रही है, निकाय के एक्ट का उल्लंघन किया जा रहा है। अधिकारी अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। बैठक में पार्षद निर्मल सिवाच ने कहा कि आउटर कॉलोनियों का विकास शुल्क 240 रुपये तय किया गया है जबकि अन्य जगह का आधा है। जबकि इन कॉलोनियों में कम होना चाहिए, क्यों कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोग रहते है।
बैठक में पार्षद मोहन लाल नारंग, निर्मल सिवाच, सुखदेव सिंह, पार्षद प्रतिनिधि योगी हंसराज, सुनील शर्मा, राजेंद्र आहुजा मौजूद रहे।
पार्षदों को पता ही नहीं सर्वे कब हुआ और आईडी बनी
पार्षद प्रतिनिधि योगी हंसराज ने कहा कि नगर परिषद द्वारा आउटर कॉलोनियों में सर्वे करवाया गया है लेकिन पार्षदों को इसकी जानकारी नहीं है। अब प्रॉपर्टी आईडी सर्वे को लेकर आपत्तियां ली जा रही है लेकिन पार्षदों को नहीं बताया गया है। अधिकारियों को कम से कम सूचित करना चाहिए। यहां के अधिकतर लोगों के पास प्रॉपर्टी संबंधित सिर्फ एग्रीमेंट है।
विज्ञापन

कार्यकाल खत्म होने के बाद सक्रिय वित्तीय कमेटी
नगर परिषद द्वारा 6 माह के लिए वित्तीय कमेटी का गठन किया गया था। जिसमें पार्षद ज्योति मेहता और पार्षद मोहिनी बजाज शामिल हैं। इनका कार्यकाल 31 मार्च को खत्म हो चुका है लेकिन बावजूद इसकी कमेटी सक्रिय है। 31 मार्च के बाद दूसरी कमेटी का गठन होना था। बैठक में पार्षदों ने इसको लेकर विरोध करते हुए कहा कि जब तक हाउस की बैठक नहीं होगी तब तक इसको लेकर चर्चा नहीं हो सकती है।
शिविर में पहुंचे 10 से भी कम लोग
नगर परिषद द्वारा आउटर कॉलोनियों में करवाए गए सर्वे को लेकर प्रॉपर्टी आईडी की आपत्तियां देने के लिए लगाए गए शिविर में 10 से भी कम लोग पहुंचे। जबकि 51 कॉलोनियों में 12800 प्रॉपर्टी मिली है। आउटर कॉलोनियों में स्वामी नगर, हंस कॉलोनी, हरनाम सिंह कॉलोनी, आजाद नगर क्षेत्र शामिल है। पार्षदों का कहना है कि शिविर को लेकर उन्हें जानकारी नहीं है तो लोगों का क्या होगी। जबकि पहले प्री नोटिस दिए जाने चाहिए ताकि लोगों का पता चले कि ये त्रुटि है और उसे ठीक करवाया जाना है।
इधर, बुल्डोजर को पांच माह से ऑपरेटर का इंतजार
नगर परिषद द्वारा पहली बार सफाई और कचरा उठान को लेकर खुद का बुल्डोजर (जेसीबी) खरीदी गई है। लेकिन पांच माह से ये मशीन शुरू नहीं हो पाई है। नगर परिषद को अभी तक ऑपरेटर नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत ऑपरेटर मिलना है। लेकिन डिमांड के बाद अभी तक नहीं मिला है।
कोट
वार्डो में विकास कार्यों को लेकर टेंडर लगने हैं, टेंडर की प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी। इसके बाद हाउस की बैठक बुलाई जाएगी। पार्षदों को कम से कम बैठक में बताया जा सकेगा कि उन्हें वार्ड में इस काम का टेंडर लगा है। जहां तो प्रॉपर्टी आईडी को लेकर जो समस्या है उसका बुधवार को समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें