फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भूना में आधार सेवा केंद्र पर एक सप्ताह से लटका ताला देखकर फूटा लोगों का गुस्सा

विज्ञापन
बीडीपीओ कार्यालय भूना में आधार सेवा केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण
विज्ञापन
भूना। बीडीपीओ कार्यालय में बने आधार सेवा केंद्र पर पिछले एक सप्ताह से ताला लटका हुआ है। मंगलवार को आधार अपडेट करवाने बड़ी संख्या में गांवों से लोग सेंटर पर पहुंचे, लेकिन वहां ताला देखकर उनका गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार को कोसा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बैंकिंग, शिक्षा से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तक के लिए आधार अपडेट करवाना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डीआईटीएस के तहत आधार मशीन लंबे समय से बीडीपीओ कार्यालय में चल रही थी, जो पिछले सप्ताह से बंद पड़ी और ऑफिस पर ताला लगा हुआ है। इसलिए आधार कार्ड को अपडेट करवाने व त्रुटियों को ठीक करवाने और नए बनवाने को लेकर खंड के कई गांवों के लोग लगातार भटक रहे हैं। गांव लहरिया निवासी महेंद्र सिंह, रोबिन सिंह, ढाणी गोपाल के राजेंद्र सिंह, हरपाल सिंह हसंगा, बद्री प्रसाद शर्मा, हंसराज नाढोड़ी, सुशीला बांसली, रामरति आदि ने बताया कि सरकारी नियमों के मुताबिक, 10 साल पुराने आधार कार्ड की जानकारी को अपडेट करना जरूरी है। अगर आप अपने 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट नही करते हैं, तो सरकारी सुविधा नहीं मिलेंगी। इसलिए तपती गर्मी में छोटे-छोटे बच्चों को लेकर पिछले एक सप्ताह से आधार सेवा केंद्र कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। बच्चों के आधार कार्ड अपडेट करवाना स्कूलों में अनिवार्य कर दिया है, वरना स्कूलों में दाखिले नहीं होंगे। इसलिए आधार अपडेट करवाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि आधार सेवा केंद्र के मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ मिल रहा है। निर्धारित समय अवधि भी समाप्त होने के कारण आधार अपडेटिंग को लेकर चिंता सता रही है।

ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि भी मौन
प्रदर्शनकारी राजेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, हंसराज व महेंद्र सिंह आदि ने आरोप लगाया है कि गांव में आधार अपडेट को लेकर बड़ी समस्या लोगों को हो रही है। मगर सत्ताधारी नेता समस्या के समाधान को लेकर कोई कदम नहीं उठा रहे और विपक्षी नेता भी मौन धारण किए हुए हैं। बच्चों के आधार कार्ड अपडेट के लिए पिछले एक सप्ताह से विभिन्न गांवों से भूना आना पड़ रहा है। मगर जब आधार सेवा केंद्र कार्यालय पर ताला लटका मिलता है तो उन्हें निराशा होती है। उनकी समस्या का समाधान करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन



यह है सरकार की पॉलिसी

आधार अपडेटेशन उन लोगों के लिए है, जिनका आधार कार्ड 10 साल पहले बना हो और उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया हो। ऐसे लोग नाम, पता, जन्म तिथि, फोटो या मोबाइल नंबर जैसी जानकारी को मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं। कुछ बदलाव घर बैठे ऑनलाइन भी कर सकते हैं। मगर फोटो, आइरिस और फिंगरप्रिंट जैसी बायोमैट्रिक डिटेल्स को आधार सेवा केंद्र जाकर अपडेट कराना पड़ेगा। आधार में बदलाव कराने के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा, बस सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट लगेंगे।
कोट
आधार सेवा केंद्र बंद होने की मुझे जानकारी नहीं
भूना में आधार सेवा केंद्र क्यों बंद किए गए हैं, इसको लेकर मुझे कोई जानकारी नहीं है। सीएससी सेंटर से संबंधित ही समस्या का समाधान कर सकती हैं, लेकिन इसके बारे में अतिरिक्त उपायुक्त फतेहाबाद अधिक जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन

शिल्पा, जिला मैनेजर, सीएससी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें