गांव एमपी रोही में भारतीय कपास निगम की ओर खरीदी गई कपास की फसल भरे वाहनों की लगी लाइन। संवाद
फतेहाबाद। जिले में इन दिनों कपास की खरीद का काम जोरों पर है। इससे अनाज मंडियों में किसान कपास की फसल को बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। भारतीय कपास निगम की ओर से इस एमएसपी की जा रही खरीद से किसानों को उनकी उपज का उचित भाव मिलने लगा है। इससे किसानों को राहत मिली है।
जिले की अनाज मंडियों में 4 नवंबर से कपास की खरीद शुरू की गई थी। इससे पहले केवल निजी व्यापारी ही कपास की खरीद कर रहे थे। इसको लेकर किसानों ने सरकार से कपास की फसल की एमएसपी पर खरीद शुरू करने की मांग की थी। किसानों के अनुसार इस समय कपास की चुगाई का काम पूरा हो चुका है। कपास में नमी की मात्रा भी कम है। ऐसे में जिन किसानों ने कपास की फसल का पंजीकरण करवाया था। उन किसानों को एमएसपी का भाव मिलने से राहत मिली है।