फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की तहसीलों में भ्रष्टाचार का बोलबाला, बिना पैसे दिए न हो रही रजिस्ट्री, न इंतकाल : बजरंग गर्ग

Tue, 05 Nov 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना में पत्रकारों से बातचीत करते प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग।
विज्ञापन
टोहाना। तहसील में रजिस्ट्री व इंतकाल करवाने के नाम पर खुले पैसे लिए जा रहे हैं। कर्मचारियों व अधिकारियों ने बिचौलिए छोड़ रखे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी को टोहाना सहित पूरे प्रदेश की तहसीलों की जांच करवानी चाहिए ताकि जनता को लूटने से बचाया जा सके।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व कान्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने आरोप लगाया है कि हरियाणा में ऐसा कोई सरकारी विभाग नहीं, जहां पर बिना सेवा शुल्क दिए काम हो रहे हों। सरकारी अधिकारी सेवा शुल्क लेना तो अपना जीवन सिद्ध अधिकार समझते हैं। सरकार को भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाते हुए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
इससे पूर्व व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक की अध्यक्षता बजरंग गर्ग ने की। बाद में पत्रकार वार्ता में गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में बिना खर्ची व बिना पर्ची काम होने के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई उससे परे है। हरियाणा में प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। सरकार को प्रॉपर्टी आईडी बनाने वाली जयपुर की कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उनसे पैसों की वसूली करनी चाहिए। ढाई साल से प्रदेश का व्यापारी व आम जनता अपनी प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने के लिए धक्के खा रहे हैं। उन्हें प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए पैसे देने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि बदमाशों द्वारा कपड़ा व्यापारी के यहां पर फायरिंग करके 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने से अन्य व्यापारियों में भय का माहौल है। दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा अपराधियों को नहीं पकड़ पाने से व्यापारियों में रोष है। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता पवन वधवा, शहरी प्रधान राजेंद्र ठकराल, युवा प्रधान जोनी मेहता, अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय महासचिव चूड़ियां राम गोयल, अग्रवाल सभा प्रधान रमेश गोयल, अनाज मंडी प्रधान मेघराज बंसल सहित कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।
वहीं, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व कान्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने आरोपों पर एसडीएम प्रतीक हुड्डा ने कहा कि उनके पास ऐसे मामले की कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। यदि कोई शिकायत देता है तो जांच के बाद संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें