फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना अदालत परिसर में 26 लाख रुपये से बनेगा कोरिडोर

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। टोहाना के न्यायिक परिसर में 26 लाख रुपये से कोरिडोर बनेगा। यह कोरिडोर न्यायिक परिसर को एडवोकेट चैंबर के साथ जोड़ेगा। कोरिडोर के लिए 26 लाख रुपये की राशि जारी हो चुकी है। इस कोरिडोर का निर्माण डी-प्लान के तहत मिली राशि से होगा। इसके अलावा वकीलों के चैंबर में बनी लाइब्रेरी को आधुनिक बनाने के लिए सांसद निधि से पांच लाख रुपये भी जारी किए गए हैं। इस राशि से लाइब्रेरी को कंप्यूटरीकृत करके ई-लाइब्रेरी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

एडवोकेट सत्यवान डूल्ट व कुलवंत जांगड़ा ने बताया कि न्यायिक परिसर में बनने वाले इस कोरिडोर के लिए करीब छह महीने पहले इसका नक्शा तैयार करवाकर हाईकोर्ट की बिल्डिंग कमेटी के पास भेजा गया था। कमेटी चेयरमैन जस्टिस अजय तिवारी ने इसको पास करते हुए इस कोरिडोर के निर्माण की अनुमति दी थी। हाईकोर्ट से प्रस्ताव पास होने के बाद उन्होंने इस प्रस्ताव को राज्य सरकार के पास भेजा। अब इस कोरिडोर के लिए डी-प्लान से 26 लाख रुपये मंजूर हो चुके हैं। इस कोरिडोर का निर्माण नगर परिषद की देखरेख में होगा। नगर परिषद के जेई द्वारा कोरिडोर के लिए भवन के दोनों तरफ का मुआयना भी किया जा चुका है। इसके अलावा एडवोकेट के चैंबर में बनी लाइब्रेरी को आधुनिक ई-लाइब्रेरी में बदला जाएगा। इसके लिए सांसद निधि से पांच लाख रुपये की ग्रांट राशि जारी हो चुकी है।
31 लाख रुपये की ग्रांट जारी
न्यायिक परिसर में कोरिडोर व ई-लाइब्रेरी के लिए कुल 31 लाख रुपये की ग्रांट जारी होने पर टोहाना बार एसोसिएशन के सदस्यों ने हरियाणा सरकार का आभार जताया है। एडवोकेट सत्यवान डूल्ट, कुलवंत जांगड़ा, विजेंद्र नैन, सुभाष गर्ग, सोहन यादव, जगजीत गर्ग, रजत गिल, महादेव सिंगला, तरसेम कैरो, केके गोयल, रतिराम जांगड़ा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं सांसद सुनीता दुग्गल का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें