फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 दिनों बाद जिले में 20 से कम नए केस मिले, दो संक्रमितों की मौत, रिकवरी रेट 95.80 पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सोमवार कोरोना को लेकर राहत भरा रहा। संक्रमण दर दो फीसदी से भी कम हो गई है। 63 दिनों बाद जिले में 20 से कम नए केस मिले है। सोमवार केा पिछले 24 घंटे में दो संक्रमितों की मौत हुई और 16 नए मामले मिले है। जिले में कोरोना संक्रमित सक्रिय केसों की संख्या 200 से भी कम हो गई। जिले में सोमवार को 70 संक्रमित स्वस्थ हुए है। इसके बाद जिले में सक्रिय केस 183 रह गए हैं। जिले में संक्रमण दर 1.80 फीसदी तक पहुंच गई है। रिकवरी रेट 96.34 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव चंद्रावल निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की फतेहाबाद के निजी अस्पताल तथा गांव भूंदड़ा निवासी 33 वर्षीय युवक की मोहाली के निजी अस्पताल में मौत हुई है। जिले में अब तक 460 कोरोना संक्रमित जान गवां चुके है।
सोमवार को जिले के फतेहाबाद क्षेत्र में 3, टोहाना, रतिया शहर और जाखल में नया केस नहीं, रतिया ग्रामीण में 7, भट्टू में तीन, बड़ोपल में एक तथा भूना में 2 नए केस मिले है। जिले में अभी तक 215449 सैंपल लिए जा चुके है इसमें से 17582 संक्रमित मिले है और 16939 स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में ब्लैक फंगस से एक मरीज की मौत हुई है। रतिया निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की अग्रोहा मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हुई है। जिले में जान गंवाने वालों की संख्या 16 तक पहुंच गई है। जिले में अब तक 49 आशंकित केस मिल चुके हैं। इसमें 33 की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि 24 अब तक स्वस्थ हो गए हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण के नए केसों में कमी आई है लेकिन अभी संभलकर रहना होगा। बच्चों और बुजुर्गों का खासकर ध्यान रखें। लोगों से अपील है कि वह वैक्सीन जरूर लगवाएं। - डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें