जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण सक्रिय होने लगा है। 28 दिन बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 120 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव अकांवाली निवासी व्यक्ति की पटियाला में मौत हुई है।
बता दें कि फतेहाबाद के गांव अकांवाली निवासी व्यक्ति को सात दिन पहले सांस की तकलीफ होने पर पटियाला के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। यहां पर कोरोना जांच के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। वीरवार को यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संक्रमित मरीज सांस और ब्लड प्रेशर की बीमारी से भी पीड़ित था। इससे पहले एमसी कॉलोनी निवासी कोरोना संक्रमित युवक की मौत हुई थी।
जिले में अब तक 4757 संक्रमित मिले
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक 4757 संक्रमित मरीज मिल चुके है। इसमें से 4623 मरीज ठीक हो चुके है। 120 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक जिले में 130520 सैंपल लिए जा चुके है। 125666 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।
कोट
जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से बढ़ रहा है। लोगों को मास्क के प्रति जागरूक होना चाहिए। अपील है कि लोग मास्क लगा कर रखे। इसके अलावा जो पात्र है वह कोरोना टीकाकरण जरूर करवाएं।
- डॉ. विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी।