फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : जिले में 19 नए संक्रमित मरीज मिले, 49 मामले सक्रिय

विज्ञापन
फतेहाबाद में बुजुर्ग महिला को कोरोना से बचाव का टीका लगाते स्वास्‍थ्य कर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। मंगलवार देर शाम आई कोरोना जांच की रिपोर्ट में 19 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के गांव खाराखेड़ी निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग, फतेहाबाद के वार्ड नंबर पांच निवासी 32 वर्षीय युवक तथा भूना निवासी युवक 19 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई है। वहीं स्वस्थ होने पर एक मरीज को घर भेज दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले में अभी 49 केस सक्रिय है। अब तक 4785 मरीज मिल चुके है। इसमें 4632 मरीज ठीक हो चुके हैं। 120 मरीजों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर 194 कोरोना सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कोरोना टीकाकरण के लिए 22 अस्पतालों के तहत 33 केंद्रों पर सेशन लगाए। 2510 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया। इसमें से 2337 लोगों को वैक्सीन पहली और 44 को दूसरी डोज लगाई गई। बता दें कि जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान तेजी पकड़ने के बाद वैक्सीन का स्टॉक भी बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला वैक्सीन स्टोर को कोरोना वैक्सीन की 10 हजार डोज जारी की है। कोविशिल्ड वैक्सीन की 10 हजार डोज मिली है। जिले में अब तक 41820 डोज पहुंच चुकी है। जिले में कोवैक्सीन की अब तक 8 हजार डोज आई है।
जानिए कितने लोगों को लगा टीका
10 स्वास्थ्यकर्मियों ने पहली और 9 ने दूसरी डोज लगवाई।
30 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहली और 35 ने दूसरी डोज लगवाई।
गंभीर बीमारी से पीड़ित 283 लोगों ने लगवाई वैक्सीन।
2014 बुजुर्गों ने लगवाई पहली डोज।
कोट
कोरोना टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शहर और गांवों में मुनादी करवाई जा रही है। बुजुर्गों से अपील है कि वह नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें