फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में नहीं लग रही कोर्बेवैक्स वैक्सीन, टीकाकरण हुआ धीमा

विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते पात्र। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना महामारी से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग 12 से 14 आयु वर्ग का टीकाकरण शुरू कर चुका है। बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। लेकिन टीकाकरण को लेकर अभियान धीमा है। स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के लिए कम बच्चे आने के कारण शिविर नहीं लगाए जा रहे हैं तो स्कूलों में विद्यार्थी अभी नहीं आ रहे हैं। ये ही कारण है कि जिले में अभी तक 10 दिनों में 5003 बच्चों को ही कोर्बेवैक्स वैक्सीन की पहली डोज लगी है।
विज्ञापन

बता दें कि 16 मार्च को 12 से 14 आयु वर्ग का टीकाकरण शुरू हुआ था। रोजाना औसत 500 बच्चों का ही टीकाकरण हो पा रहा है। कोर्बेवैक्स वैक्सीन की शीशी में 20 डोज है। स्वास्थ्य विभाग केंद्रों पर टीकाकरण से पीछे हट रहा है। फतेहाबाद में अर्बन पीएचसी के अलावा किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण नहीं हो रहा है। अधिकारियों का मानना है कि एक शीशी में 20 डोज है, ऐसे में अगर लगवाने के लिए नहीं आते हैं तो वैक्सीन खराब हो सकती है।
जिले में शुक्रवार को हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 7
फ्रंटलाइन वर्कर्स 0
60 साल से ऊपर 19
45 से 59 साल 19
18 से 44 साल 85
15 से 17 साल 289
12 से 14 साल 787
कोरोना का जिले में नहीं मिला नया केस
कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में राहत है। शुक्रवार को जिले में कोरोना का नया केस नहीं मिला है। जिले में फिलहाल दो ही एक्टिव केस है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में शुक्रवार को कोरोना के 286 सैंपल लिए है। लैब से अभी 170 आटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन

कोट
जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर अभियान चल रहा है। 12 से 14 आयु वर्ग के टीकाकरण को लेकर स्कूलों में कैंप लगाए जा रहे हैं लेकिन स्कूलों में बच्चे नहीं आ रहे हैं। इसके चलते दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

-डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें