फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ठेके भी दिए, दावे भी किए... पर सड़कों से नहीं हटे बेसहारा पशु

Sun, 14 Sep 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के भटटू रोड पर सड़क के बीच खड़े पशु, ये फोटो 8 सितंबर को रात 9 बजकर 20 मिनट पर लिया गया था,
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के शहरों की नगर परिषद और नगर पालिका ने बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए एजेंसियों को ठेके दे रखे हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। सड़कों पर बेसहारा पशु घूम लगातार रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। रविवार सुबह भी बेसहारा पशु से टकराने से बाइक सवार युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, रात के समय गांवों से शहरों में बेसहारा पशु छोड़े जा रहे हैं, जिससे इन पर नियंत्रण मुश्किल हो रहा है। नगर परिषद फतेहाबाद ने अगस्त महीने में 200 पशु पकड़ने का दावा किया है। इसके लिए उन्होंने प्रति पशु 1012 रुपये के हिसाब से ठेका दिया था, जो फरवरी में 10 फीसदी बढ़ाकर फिर से जारी किया गया। बावजूद इसके, शहर के मुख्य रास्तों पर पशुओं का जमावड़ा बना रहता है।
नगर पालिका रतिया ने जींद की एजेंसी को ठेका दिया हुआ है। यहां पर एजेंसी को 1400 रुपये प्रति पशु के हिसाब से ठेका दिया गया है। दावा है कि 470 पशु पकड़े जा चुके हैं। शहर टोहाना में नगर परिषद ने निजी एजेंसी को 1050 रुपये में प्रति पशु पकड़ने का ठेका दिया हुआ है। ये ठेका हाल ही में दिया गया है। यहां पर पशुओं के कारण हादसे हो चुके हैं। नगर पालिका जाखल ने बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए सात लाख रुपये में ठेका दिया है। यहां पर करीब 500 पशुओं को पकड़ा जाना है।
विज्ञापन

-
संस्थाएं तैयार, प्रशासन का प्रबंधन नहीं
शहर फतेहाबाद में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए संस्थाएं अभियान चलाने का तैयार हैं लेकिन प्रशासन दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। जिंदगी संस्था के हरदीप सिंह का कहना है कि पिछले दिनों संस्थाओं और नगर परिषद ने मिलकर अभियान चलाया था लेकिन इस दौरान प्रबंधन में कुछ कमियां रही थी। नगर परिषद अगर संस्थाओं के साथ मिलकर अभियान चलाए तो कामयाबी मिल सकती है। गो सेवा से जुड़ी संस्थाओं में कई एक्सपर्ट भी हैं जिनकी मदद ली जा सकती है।

शहरों में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान लगातार जारी है। संस्थाओं के साथ भी इस बारे में बैठक की गई है। संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं। लोगों से भी अपील है कि वह टीमों का सहयोग करें।
विज्ञापन


-संजय बिश्नोई, जिला नगर आयुक्त, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें