फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नाली बंद कर बनाए चैंबर मकानों में घुसा दूषित पानी

Sat, 07 Mar 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
ठेकेदार द्वारा बनाया सीवरेज जिस पर न लिपाई न ढक्कन लगाया। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। वार्ड पांच स्थित सेठी फर्नीचर वाली गली में निर्माण के बाद चैंबर निकासी की गड़बड़ी के चलते लोगों के घरों में सीवरेज का गंदा पानी भर रहा है। इससे बदबू फैलने और बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों विनोद गोयल, देवेंद्र बंसल, विजय सिंगला और नौहरचंद ने बताया कि नगर परिषद ने करीब दो महीने पहले सड़क निर्माण करवाया था। ठेकेदार ने नाली बंद करने के बाद चैंबर बनाए, लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था ठीक से नहीं की गई। चैंबर की लिपाई और ढक्कन नहीं लगवाए गए, जिसके कारण पानी जमा होकर घरों में घुस जाता है।

जन स्वास्थ्य विभाग के जेई ने मेन सीवरेज की सफाई करवा दी, जिससे समस्या कुछ समय के लिए कम हुई, लेकिन ठेकेदार की अधूरी व्यवस्था के कारण पानी जमा होना और बदबू फैलना जारी है।
विज्ञापन


वार्ड पार्षद ने कहा कि सड़क निर्माण में पार्षद या कॉलोनी वासियों से गुणवत्ता संबंधी कोई राय नहीं ली गई। उन्होंने नगर परिषद से मांग की कि बिल पास करने से पहले चैंबर की निकासी व्यवस्था सही की जाए ताकि वासियों की परेशानी दूर हो सके।

निवासियों का कहना है कि घरों में रोजाना गंदे पानी की वजह से स्वास्थ्य जोखिम बढ़ रहा है। उन्होंने नगर परिषद से स्पष्ट और स्थायी समाधान की उम्मीद जताई है ताकि भविष्य में किसी तरह की गंदगी और बीमारी का खतरा न रहे।



सोमवार को करेंगे मौके का निरीक्षण

इस बारे में नगर परिषद के जेई रमनदीप सिंह ने पहले तो कहा कि ऐसी कोई गली नगर परिषद द्वारा नहीं बनाई गई तथा कुछ समय बाद कहा कि उक्त सड़क को लेकर वे मौके पर जाकर जांच करेंगे, उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।



वार्ड के लोग हैं परेशान

नगर पार्षद पवन खोबड़ा ने बताया कि नगर परिषद द्वारा सड़क बनवाई गई है लेकिन कोई टेंडर लगाने की सूचना नहीं है। परिषद ने सड़क किस हिसाब से बनाई है इस बारे पार्षद को भी नहीं बताया गया। ठेकेदार ने यदि कोई गलती की है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा वार्ड के लोगों की समस्या का हल किया जाए। विनोद गोयल के घर में गंदा पानी जाने की शिकायत उनके पास आई थी। यह वार्ड नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल का वार्ड भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें