फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गैस सिलिंडर न मिलने से उपभोक्ता परेशान

Thu, 09 Apr 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
खाली सिलैंडर लेकर गाड़ी का इंतजार करते हुए महिलाएं ,जागरूक ग्रामीण - फोटो : टूंडला के प्रकाशानंद कालोनी में ​मंदिर से हुई चोरी की पड़ताल करीती पुलिस संवाद
विज्ञापन
रतिया। गांव नंगल में गैस सिलिंडर सप्लाई बाधित होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई दिनों से सप्लाई गाड़ी न पहुंचने के कारण लोग खाली सिलिंडर लेकर दिनभर इंतजार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले ही गैस सिलिंडर बुक करवा रखे हैं, लेकिन इसके बावजूद गांव में सप्लाई नहीं हो रही। सुबह से ही उपभोक्ता सिलिंडर लेकर गाड़ी का इंतजार करते हैं, लेकिन देर शाम तक निराश होकर वापस लौट जाते हैं। इस स्थिति ने घरेलू कामकाज पर भी असर डाला है। लोगों ने बताया कि गाड़ी के आने की जानकारी लेने के लिए जब एजेंसी में फोन किया जाता है तो कॉल का जवाब नहीं मिलता।

ग्रामीणों ने इस बारे में सरपंच प्रतिनिधि बलदेव सिंह को दी। इसके बाद उन्होंने फूड सप्लाई विभाग के अधिकारियों को अवगत कराते हुए जल्द समाधान की मांग उठाई है। वहीं, गैस एजेंसी के मैनेजर रामनिवास फौजी ने बताया कि एक दिन में तीन गांवों में सप्लाई की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नंगल गांव में भी गाड़ी भेजकर सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें