फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सड़क दुर्घटना में घायल तीन पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। तीन पुलिसकर्मियों को ज्यादा चोट होने के कारण हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में सदर पुलिस ने सहायक उप निरीक्षक हनुमान सिंह के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आदमपुर के चुलीखुर्द निवासी हनुमान सिंह ने बताया कि वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय फतेहाबाद में तैनात हैं। पुलिसकर्मी ने बताया कि किसी मामले की जांच को लेकर बुधवार शाम को उप निरीक्षक अशोक व उप निरीक्षक नरेश के साथ निजी कार में गांव बांडाहेड़ी के लिए रवाना हुए। इस दौरान पुराना बस स्टैंड से पुलिसकर्मी जोगिंद्र ने हिसार के लिए लिफ्ट ली। जब फोरलेन पर गांव एमपी रोही कट के पास पहुंचे तो गलत साइड से आई कार ने आगे चल रहे कैंटर को टक्कर मार दी। इस दौरान कैंटर के पीछे आ रही उसकी गाड़ी असंतुलित हो गई और गड्ढे में पलट गई। जिससे कार सवार चारों पुलिसकर्मी घायल हो गए। अन्य पुलिसकर्मियों की ज्यादा चोट होने के कारण हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें