फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विवादित बयान पर मित्तल के खिलाफ दी शिकायत

Thu, 09 Oct 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विनय शर्मा ने कन्हैया मित्तल पर अग्रोहा धाम में दिए गए विवादित बयान के खिलाफ फतेहाबाद थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन

एडवोकेट विनय शर्मा ने कहा कि भजन गायक अपने मंच से बार-बार धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए सनातन धर्म पर टिप्पणी करते रहे हैं। भजन गायक कन्हैया मित्तल ने पिछले दिनों अग्रोहा के वार्षिक मेले के दौरान मंच से कहा था कि ऋषि मुनियों ने राजा अग्रसेन से घोड़े की बलि मांगी थी ताकि वो श्रत्रिय कहलाए जा सकें लेकिन महाराज अग्रसेन ने मुनियों की ये बात ठुकराते हुए वैश्य बनना स्वीकार किया था। इसके अलावा नवरात्र और मांसाहार पर भी उन्होंने विवादित बयान दिया था।
जांच अधिकारी सुरेंद्रा ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिली है। घटनाक्रम अग्राेहा थाना क्षेत्र का होने के कारण कारवाई के लिए शिकायत अग्रोहा थाना में भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें