फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विदेश भेजने के नाम पर 32 लाख ठगने का आरोपी दंपती गिरफ्तार

Thu, 09 Oct 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 32 लाख रुपये ठगने के मामले में देहरादून के राजेश्वर नगर से दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोपी ज्योति और हिमांशु मूल रूप से जींद की कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि शहर पुलिस ने 2 जुलाई 2024 को मामला दर्ज किया था। दुर्गा कॉलोनी निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया था कि आरोपी दंपती ने उनके बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर ठगी की। आरोपियों ने इसके लिए 35 लाख रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने 14 अगस्त 2022 को 10 लाख रुपये नकद दिए और 17 अगस्त 2022 को 12 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर किए।

इसके अतिरिक्त लगभग 10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। आरोपियों ने शिकायतकर्ता के लिए फर्जी दस्तावेज, नकली वीजा और टिकट तैयार किए। तय तारीख पर आरोपियों ने बाद में भेजने की बात कही। इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता से संपर्क करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें