फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लेने आजा बाबा रिंगस के पर ... भजन पर जमकर नाचे श्रद्धालु

Mon, 02 Jun 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
हांसी जागरण में रविवार सुबह प्रस्तुतित देती हुई भजन कलाकार परविंदर पलक। संस्था - फोटो : परिजन।
विज्ञापन
हांसी। श्याम मंदिर के 53वें श्याम महोत्सव के सातवें दिन शनिवार को पीसीएसडी स्कूल के मैदान में श्याम बाबा के जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में चंडीगढ़ से आए कन्हैया मित्तल, कलकत्ता से सौरभ शर्मा, जयपुर से आयुष सोमानी व फतेहाबाद से परविंदर पलक ने बाबा का गुणगान किया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद हुई बारिश के मैदान में पानी भर गया था। जिसके बाद श्याम मित्र मंडल के सदस्यों व श्रद्धालुओं ने वहां से पानी की निकासी की। इस वजह से जागरण शनिवार रात 11 बजे शुरू किया गया। जागरण रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक जारी रहा। हालांकि मुख्य रोड पर जलभराव रहा, इसके बावजूद भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु जागरण में पहुंचे। कन्हैया मित्तल व अन्य गायकों ने श्याम भक्तों को पूरी रात झूमने पर मजबूर कर दिया।
कन्हैया मित्तल ने भजन लेने आज बाबा रिंग्स के उस मोड़ व ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है पर जमकर नचाया। जागरण में सुशील भड़ाना ने मुख्य अतिथि के रूप शिरकत की। जबकि महोत्सव की अध्यक्षता विधायक विनोद भयाना ने की। ज्योत प्रज्वलन राकेश बंसल व जितेंद्र जिंदल की तरफ से की गई। वहीं श्याम महोत्सव के आठवें दिन आयोजित एक शाम सांवरे के नाम में साध्वी पूर्णिमा श्याम भक्तों को अपने गीतों से सराबोर करेंगी।
विज्ञापन

एक शाम सांवरे के नाम कार्यक्रम के साथ समापन होगा। महोत्सव के दौरान बाबा का इत्र शृंगार, गुड़ चना शृंगार, मेवा व चाॅकलेट शृंगार सहित दिल्ली, बैंगलोर, मद्रास, कोलकाता व थाईलैंड से मंगवाए गए फूलों से शृंगार किया गया। वहीं श्याम महोत्सव के दौरान शहर में पंजाब के कारीगरों की तरफ से विशेष लाइट सज्जा की गई थी। इस अवसर पर प्रधान जगदीश राय मित्तल, विनय जैन, भागवत स्वरूप सिंगल, महेन्द्र गर्ग, गौरव जैन, लक्ष्मीकांत गर्ग, पप्पू खरड़िया, मोहित मित्तल, सुनील मित्तल, अनिल गोयल, प्रवक्ता राघव गोयल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें